देहरादून। आवास विभाग के अन्तर्गत विकास प्राधिकरणोंं में कई अभियंताओं के तबादले हुए हैं। उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (उडा) में तैनात अधिशासी अभियंता सर्वेश मित्तल को प्रभारी अधीक्षण अभियंता  बनाया गया है तथा जिला विकास प्राधिकरण टिहरी मेेंं अधीक्षण अभियंता का अतिरिक्त कार्यभार भी  दिया गया है। जिला विकास प्राधिकरण यूएसनगर में तैनात अधिशासी अभियंता आनंद राम को उत्तराखंड आवास विकास परिषद भेजा गया है। आवास विकास परिषद से अजय कुमार माथुर को एमडीडीए, जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल में प्रभारी अधिशासी अभियंता विजय कुमार माथुर को यूएसनगर, एचआरडीए में तैनात प्रभारी सहायक अभियंता सतीश कुमार चौहान को नैनीताल, टिहरी में तैनात अवर अभियंता संजीव अग्रवाल को एचआरडीए, पौड़ी में तैनात टीपी नौटियाल को एचआरडीए और एचआरडीए में तैनात गोविंद सिंह को एमडीडीए भेजा गया है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *