देहरादून। उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमित के 389 मामले आने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10000 पार हो गई है। राज्य में 26 दिन में आये कोरोना के 6272 मरीज आये है। अब तक स्वस्थ होकर 6301 घर गए। पिछले 24 घण्टे में स्वस्थ होने पर अस्पताल 167 से छुट्टी हुई। पिछले 24 घण्टे में कोरोना संक्रमण से 09 की मौत हुई। अब तक कोरोना संक्रमण से 134 की मौत हो गयी है। आज हरिद्वार जनपद से 178, उधम सिंह नगर से 110, देहरादून से 41, नैनीताल से 25, पिथौरागढ़ 10 मामले आये। Post navigation ग्रीन एनर्जी कॉन्सेप्ट पर अधिक कार्य करेंः सीएम एम्स ऋषिकेश परिसर में हेलीपैड बनने से गंभीर रोगियों एवं दुर्घटना होने पर घायलों को हेली सेवा से अस्पताल लाने में सुविधा शुरू