अल्मोड़ा।  जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज जागेश्वर मंदिर पंहुचकर वहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लाॅकडाउन के बाद 01 जुलाई से जागेश्वर मंदिर के कपाट जनपद अल्मोड़ा के श्रदालुओं के लिए खोल दिये गये हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाले श्रदालुओं को दर्शन के लिए कोई परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें। जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण को देखते हुये मंदिर में दर्शन के लिए आने वालेे सभी लोग सामाजिक दूरी का पालन करायें साथ ही मास्क अवश्य पहने हांे।  उन्होने कहा कि श्रदालुओं का बैरियर पर ही पूर्ण डाटा रखा जाय साथ ही सभी की थर्मल स्केनिंग की जाय और बिना लक्षण वाले लोगों को ही दर्शन की अनुमति दी जाय। इस दौरान उन्होने मन्दिर परिसर का भ्रमण किया और परिसर मे कराये जाने वाले कार्यो कों जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान उपजिलाधिकारी मोनिका, मन्दिर समिति के प्रबन्धक भगवान भट्ट, प्रतिनिधि भगवान चन्द्र भट्ट, हेमन्त भट्ट, हरिमोहन भट्ट आदि उपस्थित थे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *