-सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सुनीं पीएम मोदी के मन की बात
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि तमाम चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरा देश अपने प्रधानमंत्री के साथ है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ’मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का हर नागरिक राष्ट्र के लिए समर्पित है। कोरोना जैसी महामारी से प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक लङाई लङी जा रही है। प्रधानमंत्री जी द्वारा सही समय पर लिए गए सही निर्णयों से ही भारत में कोरोना को नियंत्रित रख पाए हैं। साल 2020 चुनौतियों का वर्ष है। हम इन चुनौतियों पर जीत हासिल करेंगे। कोई भी देश की ओर आंख उठाकर नहीं देख सकता है। हमारे वीर जवानों ने अपनी वीरता से यह साबित किया है। देश रक्षा के लिए उनके बलिदान को पूरा देश नमन करता है। आज समय है अपने जवानों का मनोबल बढ़ाने का उनका साथ देने का। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी सृजनशीलता से आत्मनिर्भर भारत का निर्माण होगा। लोकल के लिए वोकल हमारा ध्येय होना चाहिए। हर संकट का सामना करते हुए देश आगे बढ़ता रहेगा।
पीएम नरेंद्र मोदी को बताया प्रेरणा पुंज, महानगर भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात
देहरादून। कोविड-19 एवं लॉकडाउन के चलते भारतीय जनता पार्टी महानगर के कार्यकर्ताओं ने कोई बड़ा कार्यक्रम ना कर अपने-अपने स्थानों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम “मन की बात” को सुना। जनरल महादेव सिंह जनरल महादेव सिंह मार्ग में चल रहे रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही देश के करोड़ों नागरिकों का प्रेरणा पुंज बताया।
भट्ट ने कहा कि मोदी के निर्णय लेने की क्षमता के कारण आज देश विश्व में महामारी के बावजूद विकास के पथ पर है भारत की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संकटों का समाधान ढूंढते हुए आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर राष्ट्र की बनी है इसका श्रेय भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकारों के साथ ही करोड़ों कार्यकर्ताओं की दिन-रात मेहनत को जाता है। मन की बात कार्यक्रम को प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं उपाध्यक्ष भाजपा देवेंद्र भसीन प्रवक्ता विनय गोयल विनोद सुयाल कार्यालय प्रभारी कौस्तुभनंद जोशी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय, वरिष्ठ केंट भाजपा विधायक हरबंस कपूर ने कार्यकर्ताओं के साथ, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जलागम के उत्तराखंड राज्य जलागम परिषद उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, उपाध्यक्ष 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति नरेश बंसल, रेशम बोर्ड के चेयरमैन अजीत चैधरी भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने अपने अपने आवास पर , मसूरी विधायक गणेश जोशी ने निजी वाहन में सुना। इसके साथ ही महानगर के भाजपा महानगर ,मंडलों एवं वार्ड के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मन की बात कार्यक्रम की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते दिखाई दिए। रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।