देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा कांग्रेस को कोरोना से अधिक खघ्तरनाक बताए जाने पर कांग्रेस की आपत्ति पर भाजपा ने कांग्रेस से सात सवाल पूछे हैं।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेन्द्र भसीन ने एक बयान में कहा कि जहाँ पूरा देश कोरोना महामारी के खघ्लिाफ पूरी शक्ति से लड़ रहा है वहीं कांग्रेस द्वारा इस लड़ाई को कमजोर करने की जो कोशिश हो रही है वह बहुत खघ्तरनाक है। ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस कघे कोरोना से अधिक घातक बताया जाना बिल्कुल सही है।
डॉ भसीन ने कहा कि कांग्रेस हमारे सवालों का जवाब दे कर देश व प्रदेश को बताए कि कोरोना के खघ्लिाफ जंग में उसका क्या रचनात्मक योगदान है ! उन्होंने कांग्रेस से सात सवाल करते हुए पूछा 1.कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पलायन कर रहे मजदूरों को उनकी घोषणा के अनुरूप रेल किराया या टिकट दिए जाने थे जो किसी मजदूर को नहीं दिए गए, क्यों?
2. रेल किराया न देने की स्थिति में कांग्रेस को उत्तराखंड सरकार सहित विभिन्न सरकारों के पास किराए की राशि जमा करानी चाहिए थी लेकिनधेला भी जमा नहीं कराया गया,क्यों 3. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री रिलीफ फंड का हिसाब तो माँगा किंतु एक पैसा भी दान में नहीं दिया,क्यों ?4. उत्तराखंड में मुख्यमंत्री राहत कोष का विवरण माँगने वाली कांग्रेस ने इस कोष में भी एक पैसा जमा नहीं कराया,क्यों?5. देश में मजदूरों को भ्रमित कर पलायन करने के लिए भड़काने का षड्यंत्र रचा, क्यों? 6. राहुल गांधी को यह पता नहीं कि महाराष्ट्र में कांग्रेस भी सरकार में है और उन्होंने महाराष्ट्र के हालात की जिम्मेदारी से ही पल्ला झाड़ लिया,क्यों? 7.देश व प्रदेश में रोज भ्रामक बयान देने वाले बयान बहादुर कांग्रेस नेता जनता की सेवा से दूर भागते हैं,क्यों? डॉ भसीन ने कहा कि कोरोना काल में भी लाशों व महामारी पर राजनीति से बाज नहीं आ रही कांग्रेस वास्तव में कोरोना से अधिक खतरनाक है, इसमें कोई संदेह है ही नहीं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने विधानसभा क्षेत्र में ‘परिवार सम्पर्क अभियान‘ का किया शुभारंभ
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बंशीधर भगत ने अपने विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के ‘परिवार सम्पर्क अभियान’ की शुरुआत की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बंसीधर भगत ने आज अपने विधानसभा काला ढूँगी के कालाढूँगी व कोटाबाग मंडलों के बूथ 25 व 49 से परिवार सम्पर्क अभियान का प्रारम्भ किया। श्री भगत विभिन्न परिवारों से मुलाकात के लिए गए जहाँ उनका स्वागत किया गया। श्री भगत ने परिवारों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पत्र व संकल्प पत्र दिया । श्री भगत ने परिवारों में केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी व जिला मंत्री प्रताप बोरा ,मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह डीगारी, जोगा सिंह मेहरा, मंडल महामंत्री बिनोद बुढलाकोटी, भगवान सिंह कुमटीया, बूथ अध्यक्ष चन्दन दिगारी, पूरन सिंह बिष्ट, रविंद्र सिंह दिगारी, हीराबल्लभ पाण्डेय, प्रधान मुकेश आर्य आदि लोग उपस्थित थे।
भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर घर पहुँचाने के अभियान में जुटेंः भगत
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत ने एनडीए सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष को ऐतिहासिक उपलब्धियों वाला करार दिया है और भाजपा कार्यकर्ता इन उपलब्धियों को घर घर पहुँचाने के अभियान में जुटे हैं। एक वक्तव्य में श्री भगत ने कहा कि केंद्र सरकार का सफलता से भरा एक साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असाधरण नेतृत्व का परिचायक है।
श्री भगत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहा है। कोरोना संकट के कारण भौतिक रूप आए व्यापक जनसम्पर्क नहीं हो पा रहा है, बावजूद इसके पार्टी की नीतियों और केंद्र व राज्य सरकारों के कामकाज को सोशल मीडिया के जरिए व्यापक रूप से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। श्री भगत ने कहा कि हल्द्वानी में 10 जून को आयोजित वर्चुअल रैली ऐतिहासिक रही थी। इस रैली को केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी ने सम्बोधित किया था। इसी कड़ी में 15 जून को गढ़वाल संभाग में भी रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह की रैली होनी है, जिसे सफल बनाने के लिए पर्याप्त प्रयास किए जा रहे हैं। श्री भगत ने कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कई ऐसे फैसले लिए गए हैं जिनका दूरगामी असर होगा। इन फैसलों से देश के आम जनमानस, किसान, गरीब, बुजुर्ग, महिला, युवा उद्यमियों, श्रमिकों आदि को लंबे समय तक फायदा पहुंचेगा। देश की एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करते हुए मोदी सरकार ने धारा 370 को खत्म करके ऐतिहासिक कार्य किया है। नागरिकता संशोधन कानून बनाकर मोदी सरकार ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में वर्षों से उपेक्षित अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता लेने का अधिकार दिया है। मानवीय संवेदनाओं भरे इस फैसले आए लाखों लोगों को फायदा होगा। करोड़ों हिंदुओं की आस्था व विश्वास के प्रतीक राम मंदिर निर्माण की कार्यवाही तेज करते हुए मोदी सरकार ने राम मंदिर ट्रस्ट के गठन किया है। इसके अतिरिक्त कोरोना संकट से लड़ने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने न सिर्फ देश को एक मजबूत नेतृत्व दिया है, बल्कि देशवासियों के कल्याण के लिए पर्याप्त कदम भी उठाये हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के जरिए देश के करोड़ो गरीबों की भूख मिटाने, और हर वर्ग को संबल देने का प्रयास हुआ है। 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज से देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिश हुई है। किसानों, रेहड़ी पटरी वालों, श्रमिकों, छोटे उद्यमियों, दुकानदारों, कर्मचारियों सभी वर्गों के कल्याण के लिए कुछ न कुछ प्रयास किए हैं। कुल मिलाकर मोदी सरकार का पहला साल ऐतिहासिक फैसलों व जनकल्याण के कामों के लिए जाना जाएगा।