• रिकवरी रेट में पहले स्थान पर अल्मोड़ा

देहरादून। उत्तराखण्ड में कोरोना वाइरस का प्रभाव तेजी से बढ़ता जा रही है। शनिवार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आॅंकड़ों के अनुसार राज्य में 61 और कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले, जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 1785 हो गई है। आज टिहरी में सबसे ज्यादा 26 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। पौड़ी में 09, देहरादून में 08, चमोली में 03, ऊधमसिंह नगर में 05, हरिद्वार में 04, उत्तरकाशी में 06 और रुद्रप्रयाग में एक संक्रमित मामला मिला है। वहीं प्रदेश में स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। अब तक एक हजार लोगांे स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। प्रदेश की रिकवरी रेट 60.33 प्रतिशत और डबलिंग रेट 17 दिन हो गया है। रिकवरी दर में अल्मोड़ा प्रदेश पहले स्थान पर है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *