पिथौरागढ़। उत्तराखंड में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। टनकपुर-चंपावत हाईवे पर सुखिढाक के पास इनोवा गाड़ी खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, इनोवा कार दिल्ली से पिथौरागढ़ की तरफ जा रही थी। इस दौरान अचानक ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबिक एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस टीम ने तीनों घायलों को टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी लोग पिथौरागढ़ निवासी बताए जा रह हैं। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *