बाजपुर। लॉकडाउन 3.0 में छूट के बाद सड़क दुर्घटनाओं में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
 घटना के वक्त एक कार में तीन लोग सवार होकर बीती देर रात हल्द्वानी से बाजपुर की ओर आ रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर हल्द्वानी रोड स्थित ब्लॉक कार्यालय के सामने दीवार से जा टकराई। इस हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें उपचार के लिये हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक अन्य दुर्घटना सुल्तानपुर पट्टी चैकी क्षेत्र में हुई। कोसी कांटे के पास उपखनिज से भरे ट्रक की चपेट में बाइक सवार आ गये। हादसे के वक्त बाइक पर दो लोग सवार थे। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गयी जबकि दूसरा शख्स घायल हो गया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *