देहरादून। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में पिछले 6 महीनों से निदेशक मानव संसाधन का पद रिक्त चल रहा था। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की ओर से जारी आदेश के तहत अब यूपीसीएल के मुख्य अभियंता एके सिंह को निदेशक मानव संसाधन की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्यपाल के द्वारा जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मुख्य अभियंता एके सिंह को निदेशक मानव संसाधन की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालते हुए कोई अतिरिक्त भत्ता नहीं दिया जाएगा। गौरतलब है कि बीते 6 महीनों से पिटकुल के निदेशक मानव संसाधन पीसी ध्यानी ही यूपीसीएल के निदेशक मानव संसाधन की जिम्मेदारी निभा रहे थे। ऐसे में अब पीसी ध्यानी को यूपीसीएल के निदेशक मानव संसाधन के पद से मुक्त करते हुए मुख्य अभियंता एके सिंह को इस पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी गई है। Post navigation यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने कोरोना से पैदा हुए हालातों पर पीएम को भेजा ज्ञापन, दिए सुझाव थम सी गयी दिहाड़ी मजदूरी करने वालों की जिन्दगी