देहरादून। राज्य के प्रवासी उत्तराखंडियों को त्रिवेंद्र सरकार ने वापस लाने का मन बना लिया है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह को इसके मद्देनजर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। लॉकडाउन का समय जैसे-जैसे बढ़ रहा है उसी तरह से प्रवासी उत्तराखंडियों की परेशानियां भी बढ़ रही हैं।
 इसी को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह भी प्रवासियों की घर वापसी की कवायद में जुट गए हैं। दरअसल, प्रदेश के हजारों लोग दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए गए थे और लॉकडाउन की वजह वे वहीं फंस गए हैं। यह लोग सरकार से घर वापसी की गुहार लगा रहे हैं। प्रवासियों की इन्हीं परेशानियों को देखते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्य सचिव उत्पल कुमार को निर्देश देते हुए उन्हें राज्य में लाने के आदेश जारी किए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को उनके प्रवासियों को लाने को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी के जारी होने के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी प्रवासी उत्तराखंडियों को राज्य में लाने के लिए अधिकारियों के साथ चिंतन किया है। प्रदेश सरकार ने एक लिंक जारी करते हुए प्रवासी उत्तराखंडियों को इसमें रजिस्ट्रेशन करवाने का आग्रह किया है। रजिस्ट्रेशन के जरिये राज्य सरकार ऐसे प्रवासी उत्तराखंडियों की संख्या और लोकेशन की जानकारी ले पाएगी, जिससे उन्हें आसानी से राज्य में लाया जा सकेगा। अगर कोई प्रवासी कहीं फंसे हैं तो इस लिंक पर रजिस्ट्रेशन कर उत्तराखंड वापसी कर सकते हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *