देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लाॅक डाउन के मध्य कांग्रेसजनों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों के लिए चलाये जा रहे राहत कार्यों तथा विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेसजनों द्वारा संचालित सोनिया रसोई से लाभान्वित होने वाले मजदूर व गरीब वर्ग के लोगों को मिलने वाली राशन की समीक्षा की। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे।
  • बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, विशेष आमंत्रित सदस्य मनीष खण्डूरी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व मंत्री अजय सिंह, डाटा विभाग के अध्यक्ष दीवान सिंह तोमर, प्रदेश सचिव सीताराम नौटियाल, गिरीश पुनेड़ा, कमरखान ताबी, युवा कांग्रेस महामंत्री संदीप चमोली, भरत शर्मा, राजेश चमोली, सूर्यप्रताप राणा आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे। इससे पूर्व प्रीतम सिंह ने कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के कालिन्दी एन्क्लेव में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सूर्यकान्त धस्माना के सौजन्य से उपलब्ध कराई गई खाद्य्य सामग्री का वितरण किया तथा राजपुर विधानसभा क्षेत्र के डालनवाला क्षेत्र में पार्षद प्रवेश त्यागी, आनन्द त्यागी, राॅबिन त्यागी, टीटू त्यागी तथा पूर्व पार्शद मूर्ति देवी के सौजन्य से उपलब्ध कराई गई खाद्यय सामग्री का वितरण किया गया।  प्रीतम सिंह ने कहा कि विभिन्न क्षेत्र के लोगों तथा अन्य प्रदेषों में रोजगार की नीयत से गये कई उत्तराखण्ड के लोगों ने उनसे सहायता की अपील की है जिसके लिए उन्होंने वहां के पार्टी कार्यकर्ताओं से इन लोगों की सहायता का अनुरोध किया है। प्रीतम सिंह ने पार्टी के कई प्रदेश पदाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर राहत कार्यों की जानकारी ली।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *