देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कोरोना के दौरान शिक्षा व्यवस्था, सरकार की तैयारियों और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान आ रही हर तरह की समस्याओं पर उनकी सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। किसी भी तरह से जनहित के साथ खिलवाड नहीं होने दिया जाएगा।
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा जो अभिभावक सक्षम और सामर्थ्यवान हैं, वो समय पर फीस जमा कराएं। प्राइवेट स्कूलों के हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों के बारे में भी लोग सोचें। उन्होंने कहा कि इस समय हर आर्थिक रूप से सक्षम व्यक्ति को समाज सेवा में बढ़-चढ़कर योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन एजुकेशन में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों के चलते सरकार अब दूरदर्शन के जरिए बच्चों को पढ़ाएगी। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि दूरदर्शन का प्रसारण राज्य की सभी इलाकों में होता है। इसलिए इससे दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्र के बच्चों को भी पढ़ने का मौका मिल सकेगा। शिक्षा मंत्री ने इस लाॅकडाउन की घड़ी में संयम से काम लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को यह भरोसा रखना चाहिए कि हर घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *