देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ के पिताजी आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में श्री भगत ने कहा कि स्व. श्री बिष्ट सरकारी सेवा से निवृत होने के पश्चात निरंतर समाज सेवा में जुटे रहे। श्री भगत ने उनके निधन को समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय ने भी स्व. बिष्ट के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए मृत आत्मा के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष खजान दास, अनिल गोयल, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश मंत्री मधु भट्ट, कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, कार्यालय प्रभारी कोस्तुभा नंद जोशी, सह मीडिया प्रभारी मनबीर चैहान, सोशल मीडिया सह प्रभारी शेखर वर्मा, राजीव तलवार आदि ने भी स्व. बिष्ट के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए अपनी संवेदना जताई है।

‍सीएम योगी के पिता के निधन धस्माना ने जताया शोक

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है.।
सूर्यकांत धस्माना और पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट अपने पूरे जीवन में शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए चिंतित रहे। उन्होंने कहा कि एक साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि और अपने व्यक्तिगत संघर्षों के बावजूद क्षेत्र में शिक्षा के लिए वे अपना योगदान देते रहे। धस्माना ने दिवंगत आनंद सिंह बिष्ट के परिवार वालों को इस अपूरणीय क्षति को बर्दाश्त करने के लिए ईश्वर से शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि अनेक बार वे कोटद्वार में उनके पास भी आए और हमेशा ही उनका व्यवहार बहुत सरल व मिलनसार था। दो वर्ष पूर्व देहरादून में उनसे आखिरी बार एक समारोह में मुलाकात हुई थी। इस दौरान वे काफी देर तक पुरानी बातों का जिक्र करते रहे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *