देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों से आरोग्य सेतु एप मोबाइल में डाउनलोड करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस कोविड-19 के संदर्भ में जन साधारण के उपयोग के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप बनाया गया है। यह एप्लीकेशन हिंदी व अंग्रेजी सहित 11 विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध है। यह एप्लीकेशन उपयोगकर्ताओं को उच्च कोरोना वायरस संक्रमण क्षेत्र के समीप होने की चेतावनी देता है। यह कोविड-19 ट्रेकर एप जीपीएस और ब्लूटूथ तकनीक के आधार पर किसी संक्रमित व्यक्ति के समीप आते ही उपयोगकर्ता को सतर्क करता है। इस एप से आवश्यक चिकित्सा सलाह भी ले सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सुरक्षित, हम सुरक्षित तो भारत सुरक्षित के सूत्र को अपनाना होगा। सभी व्यक्ति आरोग्य सेतु एप को अपने मोबाईल में डाउनलोड कर कोरोना से लडाई में सहभागी बनें। Post navigation आईआईपी की बड़ी पहलः कोरोना योद्धाओं को निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा हैंड सेनेटाइजर माता अमृतानन्दमयी देवी (मठ) ने कोरोना-पीड़ित लोगों की सहायतार्थ दी 13 करोड़ रु. की दानराशि