देहरादून। डीआईजी अरुण मोहन जोशी गुरुवार को व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सड़क पर उतरे। इस दौरान उन्होंने लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों को फटकार भी लगाई। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गुरुवार को देहरादून के जिलाधिकारी और डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआईजी अरुण मोहन जोशी जैसे ही जायजा लेते हुए घंटाघर स्थित पलटन बाजार पहुंचे, उन्हें जाने-माने व्यापारी की एक दुकान खुली हुई नजर आ गई। दुकान में सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन भी सीधे तौर पर किया जा रहा था। लॉकडाउन का उल्लंघन देखकर डीआईजी जोशी का पारा सातवें आसमान पर चला गया। डीआईजी ने तत्काल मौके पर क्षेत्राधिकारी और दूसरे अधिकारियों को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई। डीआईजी ने न केवल दुकान को तत्काल बंद करने के आदेश दिए, बल्कि सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन रहे दुकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए चालान काटा। Post navigation कोरोना से निपटने को शासन-प्रशासन मुस्तैद प्रदेश भाजपा ने एक करोड़ रु. की राशि प्रधानमंत्री केयर फंड के लिए भिजवाई