देहरादून। उत्तराखण्ड के दो और बहादुर सेना के जवान कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आंतकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गये है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शहीद जवानों की शहादत पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से परिजनों को इस दुख की घड़ी में सबंल प्रदान करने की कामना की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के समीप आंतकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। आंतकियों की इस कोशिश को नाकाम करते हुए सेना ने पांच आंतकियों को मुठभेड़ में मार गिराया। जबकि सेना के कुछ जवान इस मुठभेड़ में शहीद हो गये जिनमें से दो उत्तराखण्ड के जवान है। इन जवानों में से एक पौड़ी जिले के कोला गांव का निवासी अमित अंथवाल है। बताया जा रहा है कि अमित की 2019 में सगाई हुई थी और अक्टूबर 2020 को शादी होनी थी। वहीं दूसरा शहीद जवान हवलदार देवेन्द्र ंिसंह निवासी रूद्रप्रयाग बताये जा रहे है। इस दुखद सूचना के बाद समूचे उत्तराखण्ड में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि समूचा उत्तराखण्ड जवानों की इस शहादत को कोटिकृकोटी प्रणाम करता है। सरकार शहीदों के परिजनों के साथ हर समय खड़ी है। कहा कि हम ईश्वर से शहीदों की आत्मा की शांति व परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना करते है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *