पौड़ी। रविवार को पौड़ी जिले के लिए राहत भरी खबर आई। जिले से भेजे गए 6 जमातियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 18 जमातियों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। वहीं रविवार को जिले में एक भी संदिग्ध भर्ती नहीं हुआ है। जिससे स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। जिले के स्वास्थ्य विभाग ने बीते शनिवार को 18 जमातियों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। जिनमें 13 जमाती कोटद्वार व पांच जमाती श्रीनगर के शामिल थे। इन में से 6 जमातियों के सैंपल की जांच रिपोर्ट आ गई है। एसीएमओ डा. आशीष गुसाई ने बताया कि श्रीनगर में कोरंटाइन हो रहे 4 व कोटद्वार में कोरंटाइन हो रहे 2 जमातियों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बताया कि 15 लोगों के सैंपल रविवार को जांच के लिए भेजे गए हैं। ये सभी कौड़िया कैंप के हैं। जिन्हें बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती किया गया है। जनपद में 32 संदिग्ध आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *