उत्तराखंड

304 अतिक्रमणों का सीमांकन किया गया 

देहरादून। न्यायालय के निर्देशों के क्रम में देहरादून शहर में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, पुलिस विभाग एवं जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जन सामान्य हेतु बनाये गये फुटपाथों, गलियों, सड़कों एवं अन्य स्थलों पर किये गये अनधिकृत निर्माणों एवं अतिक्रमणों में ध्वस्तीकरण, चिन्हीकरण व सीलिंग का कार्य जारी रहा। 17 सितम्बर को इस अभियान के 304 अतिक्रमणों का सीमांकन व 35 अतिक्रमणों का चिन्हीकरण के कार्य सम्पादित करने के साथ ही अतिक्रमण किये गये 72 भवनों के सीलिंग पार्किंग स्थलों पर संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध नोटिस भी जारी किये गये हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *