uksb logos

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बुधवार को देहरादून समेत टिहरी, नैनीताल, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 31 जुलाई और एक अगस्त को भारी बारिश होने के आसार हैं।

प्रदेश में भारी बारिश के चलते देहरादून, टिहरी और नैनीताल जिले के विद्यालयों में कल बुधवार को अवकाश घोषित किया गया है। भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *