देहरादून। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में 491 नए संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि गुरुवार को 12 संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है। वहीं इस दौरान 433 मरीजों स्वस्थ भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जाारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज 12246 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
पिछले 24 घंटे में देहरादून जिले में सबसे अधिक 179 मरीज मिले, जबकि अल्मोड़ा में 25, बागेश्वर में 18, चमोली में 42, चंपावत में नौ, हरिद्वार में 52, नैनीताल में 76, पौड़ी में 24, पिथौरागढ़ में छह, रुद्रप्रयाग में आठ, टिहरी में 23, ऊधमसिंह नगर में 16 और उत्तरकाशी में 13 संक्रमित मरीज मिले हैं।
प्रदेश में अब तक 1263 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 69271 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 4969 एक्टिव केस हैं।
Tagged:active cases coronacorona in uttarakhandउत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में 482 कोरोना के नए संक्रमित मामले सामने आये