देहरादून। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में 482 कोरोना के नए संक्रमित मामले सामने आये, जबकि 12 कोरोना के कारण 12 लोगों की मौत हुई है। वहीं, आज 444 मरीजों को ठीक भी हुए। प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 72642 पहुंच गयी है।
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग  द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 9779 सैंपल जांच में निगेटिव पाए गए। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की मृत्यु दर 1.63 प्रतिशत है।
आज देहरादून जिले में आज सबसे अधिक 157 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। नैनीताल में 59, हरिद्वार में 50, पौड़ी में 47, पिथौरागढ़ में 44, चमोली में 41, ऊधमसिंह नगर में 23, टिहरी में 15, रुद्रप्रयाग व चंपावत जिले में 12-12, अल्मोड़ा में 10, उत्तरकाशी में सात, बागेश्वर जिले में पांच संक्रमित मिले हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed