देहरादून। राजधानी के प्रेम नगर में आज एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। बुधवार को प्रेम नगर में 15 वर्ष की युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस को प्रेमनगर थाना क्षेत्र के विंग नंबर सात के पीछे लड़की की लाश मिली। लड़की की गला रेतकर हत्या की गई है। उधर, आरोपी ने कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया है। सीओ सिटी शेखर सुयाल ने आरोपी के सरेंडर करने की सूचना के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि लड़की 11वीं की छात्रा थी। वहीं, आरोपी भी 12वीं का छात्र है। Post navigation देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या पिछले 242 दिनों में सबसे कम ग्राम प्रधानों के मानदेय में वृद्धि का शासनादेश जारी