देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड 2021 की 10वीं व 12वीं की संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षा के आवेदन फार्म जमा करने की तिथि बढायी गयी है, अब परीक्षा के आवेदन फार्म 10 नवंबर तक जमा हो सकेंगे। शिक्षा विभाग ने निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। कोरोना से बचाव व रोकथाम के लिए स्कूल बंद होने से बोर्ड परीक्षा के अधिकांश छात्र पूर्व में निर्धारित तिथि में परीक्षा प्रवेश फार्म नहीं भर सके थे। अब उनकी सुविधा के लिए परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। यह व्यवस्था केवल बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए ही लागू होगी। पूर्व में हाईस्कूल व इंटर के संस्थागत छात्रों के लिए फार्म जमा करने की अंतिम 31 जुलाई और व्यक्तिगत छात्रों के लिए 14 अगस्त निर्धारित थी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *