उत्तराखंड

होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर पुलिस से करें शिकायत, चमोली पुलिस ने जारी किए मोबाइल नंबर

गोपेश्वर।  चमोली पुलिस ने  होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। पुलिस ने होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने वाले लोगोंं की शिकायत के लिए मोबाइल नंबर जारी किए हैं।

पुलिस अधीक्षक यशवन्त सिंह चौहान  द्वारा होम क्वारंटाइन में रह रहे व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने एवं उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को दिये गये कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा जनपद में होम क्वारंटाइन हुए प्रवासियों के घर-घर जाकर जानकारी ली गयी एवं इस दौरान 04 व्यक्ति होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करते हुए पाये गये, जिनके विरुद्ध पुलिस द्वारा सुसंगत धराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

निम्न व्यक्तियों के विरुद्ध होम क्वारंटाइन का उल्लघंन करने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया:-

1. प्रवीण सिंह पंवार पुत्र श्री जयेन्द्र सिंह पंवार, निवासी ग्राम डोमसी, पो0ओ0 चिलयानी, प0वृत0 भैनसारी, तहसील धनोल्टी, जनपद टिहरी, हाल निवास पोखरी।

2. राजेन्द्र सिंह पुत्र श्री आलम सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी माइथान, गैरसैंण।

3. नरेन्द्र सिहं पुत्र श्री बलवन्त सिंह, निवासी माइथान, गैरसैंण।

4. विनय सिंह कनदी पुत्र श्री गौर सिंह कमदी, निवासी ग्रान बडा गांव, जोशीमठ।

अन्य जनपदों एवं अन्य राज्यों से आये सभी प्रवासियों से जनपद पुलिस का निवेदन है कृपया होम क्वारंटाइन का उल्लंघन ना करें अन्यथा आपके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जा सकती है।

यदि किसी भी व्यक्ति को अन्य जनपदों एवं राज्यों से आये व्यक्ति जो होम क्वारंटाइन है, यदि वह व्यक्ति होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करता है तो इसकी जानकारी तत्काल निम्नलिखित नम्बरों पर दें:-

पुलिस कंट्रोल रूम नंबर:- 112,

थानाध्यक्ष गोपेश्वर:- 9634599461,

थानाध्यक्ष गैरसैंण:- 8126979030,

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चमोली:- 9410361361,

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्णप्रयाग:- 9411885882,

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जोशीमठ:- 9412957606,

थानाध्यक्ष गोविंदघाट:- 9456593102,

थानाध्यक्ष पोखरी:- 9411110219,

थानाध्यक्ष थराली:- 9411110217,

वर्चुअल पुलिस स्टेशन जनपद चमोली:- 9458322120 (WhatsApp)

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *