देहरादून। चंडीगढ़ में सीबीआई की गिरफ्त में आए उत्तराखंड के दरोगा हेमंत खंडूरी के दून स्थित आवास पर शनिवार को सीबीआई ने छापा मारा।
जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन देहरादून स्थित आवास में सीबीआई देहरादून की टीम देर शाम तक कार्रवाई में जुटी रही। चार सदस्यीय टीम ने घर में देर शाम तक कार्रवाई करती रही। एक टीम को पुलिस लाइन भेजा गया है। खण्डूडी की गिरफ्तारी के बाद  सीबीआई चंडीगढ़ ने स्थानीय सीबीआई टीम को सूचित किया। कुछ देर बाद सीबीआई देहरादून की टीम पुलिस लाइन स्थित हेमंत खंडूरी के घर पर पहुंच गई।
बता दें कैंट थाने के एसएसआई हेमंत खंडूरी चंडीगढ़ में धोखाधड़ी के एक आरोपी से रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए हैं। आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में पुराना मुकदमा दर्ज था, जिसका कोर्ट से वारंट जारी हुआ था। बताया जा रहा है कि खंडूरी ने उस आरोपी से कुल पांच लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। लेकिन, वह एक लाख रुपये देने को राजी हुआ था। इसके बदले आश्वासन मिला था कि अब उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *