उत्तराखंड

सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशनः मुख्यमंत्री ने 12 रैट मानइनर्स को किया सम्मानित

देहरादून। उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाने वाले 12 रैट माइनर्स को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शॉल ओढ़ाकर और ₹50-50 हजार के चेक देकर कर सम्मानित किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि रैट माइनर्स बधाई और सम्मान के पात्र हैं, इन्होंने कठिन परिस्थितयों में टनल में खुदाई, सफाई और पाइप को काटने का कार्य कर इस रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने में अन्य एजेंसियों के साथ अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रैट माइनर्स ने अपनी जान की परवाह किये बिना कठिन परिस्थितयों में टनल में खुदाई, सफाई और पाइप को काटने का कार्य किया। सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलता तक पहुंचाने में रैट माइनर्स का बहुत बड़ा योगदान रहा। सीएम धामी ने कहा कि जिस लगन और परिश्रम से हमारे रैट माइनर्स ने इस रेस्क्यू अभियान को सफल बनाने में अन्य एजेंसियों के साथ योगदान दिया, इसके लिए सभी रैट माइनर्स बधाई और आशीर्वाद के पात्र हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *