उत्तराखंड

सरकार के खिलाफ कांग्रेस की पत्रकार वार्तायें बन गयी भड़ास मंचः अजय अजेन्द्र

देहरादून । भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर कांग्रेस नेताओें की पत्रकार वार्ताओं को उनकी “भडा़स का मंच” करार दिया है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने कहा कि कांग्रेसियों का स्वभाव बन चुका है, वो बिना सत्ता के छटपटाने लगते हैं। प्रदेश में जनता ने लगातार दो बार लोकसभा और विगत विधान सभा चुनावों में कांग्रेस को बुरी तरह से नकार दिया था। कांग्रेस नेताओं की बयानबाजियों से ऐसा आभास हो रहा है कि वो इस सदमे से अभी तक नहीं उबर पा रहे हैं।
कांग्रेस नेता अस्तित्व बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। अस्तित्व बचाने की इस लडा़ई में कांग्रेस बेवजह भाजपा सरकार पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही है।

उन्होंने कांग्रेस नेताओं द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ताओं में लगाए गए आरोपों को घिसे-पिटे आरोप बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के आरोपों में कुछ भी नया नहीं था। और ना ही कांग्रेस के आरोपों में किसी प्रकार के तथ्य हैं। जनता भी कांग्रेस के इन घिसे – पीटे आरोपों को सुन – सुन कर बोर हो गई है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि उसके नेताओं को कुछ तो होम वर्क करना चाहिए। ताकि कुछ नए आरोप लगा सकें।

उन्होनें कहा कि कांग्रेस नेता विरोध के लिए विरोध की नीति पर काम कर रहे हैं। इसलिए उन्हें प्रदेश सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां नहीं दिख रही हैं। उन्होंने कहा कि अच्छा होता कि कांग्रेस नेता आरोप लगाने से पहले तथ्यों पर नजर डाल लेते।
भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश सरकार पार्टी द्वारा वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जारी किए गए दृष्टि – पत्र पर तेजी से आगे बढ़ रही है। विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डबल इजंन की जो बात कही थी,उसका राज्य को पूरा लाभ मिल रहा है।

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष श्रीमती इंदिरा हृदयेश द्वारा रोजगार के मुद्दे पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने सरकारी नौकरियों में आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष से बढ़ाकर 42 वर्ष किया गया है। इन्वेस्टर्स समिट के बाद पहले चरण में 457 प्रोजेक्ट में 21 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश की ग्राउडिंग हुई है। इससे भविष्य में 57 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। पिछले तीन वर्ष में 13484 इकाईयों की स्थापना हुई है। इनमें 95847 लोगों को रोजगार मिला है। इंटर कॉलेज के प्रवक्ता पद पर 1353, माध्यमिक स्तर पर 1875 व प्राथमिक स्तर पर 1881 पदों पर नियुक्ति की गई है। उच्च शिक्षा विभाग में 877 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति हुई। फॉरेस्ट गार्ड गार्ड में 1300, पुलिस में 3000, ऊर्जा निगम में 371 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की बड़े स्तर पर नियुक्तियां की गईं। सहकारिता विभाग समेत कई अन्य विभागों में नए रोजगार दिए गए।

प्रदेश सरकार रोज़गार व स्वरोजगार के मुद्दे को अपनी प्राथमिकता में शामिल किए हुए है। पर्वतीय क्षेत्रों में होम स्टे, आयुष व वेलनेस, आइटी, सौर उर्जा और सर्विस सेक्टर पर विशेष फोकस किया जा रहा है, ताकि रोजगार के अधिक से अधिक द्वार खुलें।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *