मोनिका शेखर
फिल्म ‘प्रस्थानम’ में एक पावरफुल सियासतदान की भूमिका निभाने वाले संजय दत्त का कहना है कि रियल लाइफ में वे कभी भी राजनीति में कभी नहीं आएंगे। जब उनसे पूछा कि क्या वह कभी राजनीति में दूसरे मौके पर विचार करेंगे तो संजय ने कहा कि मुझे दिल्ली की जनता, भोजन और संस्कृति से प्यार है, इसलिए हम यहां आए हैं। मैं कभी राजनीति में नहीं आऊंगा। हालांकि राजनीति  में मेरे बहुत सारे दोस्त हैं। संजू बाबा ने कहा कि उनके बारे में जितनी भी खबरें आ रही हैं, वे सब अफवाहें हैं और मीडिया ने ही उनको हवा दी है।
बता दें कि बीते दिन दिल्ली में प्रस्थानम का ट्रेलर रिलीज़ हुआ था। देवा कट्टा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘प्रस्थानम’ तेलुगू फिल्म का रीमेक है। संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, मनीषा कोईराला, चंकी पांडे स्टारर  ‘प्रस्थानम’ 20 सितंबर को रिलीज होगी। उसी दिन सनी देओल के बेटे करण देओल की डेब्यू फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ भी रिलीज होगी। एक ही दिन फिल्म रिलीज होने के सवाल के जवाब में संजय ने कहा कि यह सनी देओल के बेटे की फिल्म है। वह मेरे बेटे जैसा है। मेरी शुभकामनाएं उसके साथ हैं। सनी मेरे सहयोगी हैं। मैंने उनके साथ बहुत काम किया है। संजय ने कहा कि फिल्म ‘प्रस्थानम’ की पूरी टीम उनको शुभकामनाएं देती है।
हिन्दुस्थान समाचार

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *