देहरादून । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न 34 अनुषांगिक संगठनों की समन्वय बैठक आज तिलक रोड स्थित संघ कार्यालय पर संपन्न हुई। इस बैठक में संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बी. एल. संतोष, क्षेत्र प्रचारक महेंद्र, प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित संघ के विभिन्न संगठनों के प्रदेश पदाधिकारी ने भाग लिया। इस बैठक में समाज जागरण के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भी चर्चा की गई तथा रणनीति बनाई गई।
इस बैठक में संघ तथा भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित हैं। यह बैठक लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और  भाजपा के बीच संपर्क सूत्र के लिए संघ की तरफ से सह सरकार्यवाह अरुण कुमार को समन्वय (RSS-BJP Co-ordination) की जिम्मेदारी दी गई है।
बैठक में रणनीति बनायी गयी कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की धामी सरकार के कामकाज को किस तरह जनता के बीच लेकर जाना है। माना जा रहा है कि समान नागरिक संहिता उत्तराखंड में भाजपा के लिए सबसे बड़ा चुनावी हथियार हो सकता है। इसके फायदे किस तरह से जनता तक पहुंचाए जाएं। इसको लेकर भी रणनीति भी बनाई जा रही है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *