उत्तराखंड

रोल आफ वोमेन इन लाॅ मैकिंग विषय पर आनलाइन संगोष्ठी

देहरादून। देवभूमि विचार मंच देहरादून उत्तराखंड के तत्वावधान में रोल आॅफ वोमेन इन लाॅ मैकिंग विषय पर आनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ विद्या देवधर महाजन, तेलंगाना महिला साहित्य परिषद तथा प्रज्ञा प्रवाह के क्षेत्रीय संयेाजक भगवती प्रसाद राघव, डॉ अनिता अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. पल्लवी ने कार्यक्रम का संचालन किया। डा0 पल्लवी ने और कानून बनाने में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।  कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. विद्या देवधर ने इतिहास में महिलाओं की भूमिका और कानून को लेकर कई उदाहरणों के माध्यम से अपना मत प्रकट किया। उन्होंने अहिल्याबाई होलकर सहित लक्ष्मी बाई आदि महिलाओं का जिक्र किया साथ ही साथ संविधान के निर्माण में और कानून में स्वतंत्रता के बाद समाज में महिलाओं की प्रभावशाली भूमिका का उल्लेख किया।
प्रज्ञा प्रवाह के क्षेत्रीय संयेाजक भगवती प्रसाद राघव ने अपने महिलाओं की समाज में भूमिका पर विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में डा0 अंजली वर्मा, डॉ ऋचा कंबोज, डा0 निशा वर्मा, डॉ मीनाक्षी, डॉ डीपी सकलानी, डॉ रविशरण दीक्षित आदि ने सम्मिलित हुए।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *