देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने केंद्रीय कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी है। पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए श्री ऐरी ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान के लिए यह कदम उठाया, दल में नए सिरे से सभी सदस्य अपना सदस्यता नवीनीकरण करेंगे, उन्हीं को ब्लॉक स्तर, वार्ड स्तर, से लेकर जनपद स्तर व केंद्रीय स्तर तक जिम्मेदारी नवीनीकरण सदस्यों ही दी जानी हैं। उन्होंने कहा.कि आगामी पंचायत व निकाय चुनावों में दल मजबूती के साथ तैयारी करेगा।
उन्होंने कहा कि चम्पावत विधानसभा के विधायक द्वारा त्यागपत्र देकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट खाली करने पर चुनाव होना सुनिश्चित हैं, उत्तर देते हुए उन्होंने कहाँ कि दल चम्पावत का उपचुनाव लड़ेगा। श्री ऐरी ने चंद्र प्रकाश जोशी, सम्राट सिंह पंवार को छः वर्ष के लिए निष्कासित किया गया हैं। कार्यालय का प्रभार अब बहादुर सिंह रावत संभालेंगे तथा विजय बौड़ाई को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
आगामी वार्षिक अधिवेशन तथा दल कार्यों के संचालन के लिए दल द्वारा संचालन समिति का गठन केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी के अध्यक्षता में गठित की गयी हैं, जिसमें दिवाकर भट्ट, श्री बी डी रतूड़ी, डॉ नारायण सिंह जंतवाल, त्रिवेंद्र सिंह पंवार पुष्पेंश त्रिपाठी, खड़क सिंह बगढ़वाल, चंद्र शेखर कापड़ी, ब्रह्मा नन्द डालाकोटी, आनंद सिंह असगोला, किशन मेहता*
संयोजक सचिव हरीश पाठक, सुरेन्द्र कुकरेती, ए पी जुयाल, ललित बिष्ट, डॉ शक्ति शेल कपरुवाण, डी डी जोशी, वी के ओली, प्रताप शाही, सुनील ध्यानी, बहादुर सिंह रावत, जे पी उपाध्याय, मिडिया प्रभारी विजय बौडाई, प्रमिला रावत, राजेंद्र सिंह बिष्ट।
Tagged:#यूकेडी #केंद्रीय कार्यकारिणी भंग