देहरादून। उत्तराखंड में रोडवेज बसों की सेवाएं शुरू हो चुकी है। ऐसे में बसों के संचालन होने पर राज्य के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने खुशी जाहिर की है। यशपाल आर्य ने कहा कि अभी परिवहन निगम घाटे में चल रहा है। लेकिन आने वाले समय में जैसे-जैसे सरकार द्वारा राहत दी जाएगी, वैसे-वैसे परिवहन सेवाएं भी सुचारू हो जाएगी। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि कोरोना के कारण परिवहन निगम को काफी घाटा हुआ है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा को ध्यान रखते हुए बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। वहीं, अब यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। कोरोना के चलते पिछले तीन महीनों से उत्तराखंड रोडवेज की बसें नहीं चल रही थी। जिसके चलते उत्तराखंड परिवहन निगम को करोड़ों का नुकसान हो चुका है। यशपाल आर्य ने कहा कि 50 प्रतिशत यात्रियों के साथ बसों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। लेकिन यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी न होने पर परिवहन विभाग को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में अगर यात्रियों का संख्या बढ़ती है, तो बसों के संचालन का खर्चा भी निकल जाएगा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *