ऋषिकेश। श्री परशुराम महासभा ऋषिकेश की ओर से भगवान परशुराम की जंयती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक  प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
रविवार को व्यापार सभा में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। श्री अग्रवाल ने महर्षि परशुराम जयंती की शुभकामनाए दी। कहा कि हमारा भारत एक सबसे पवित्र एवं धार्मिक देश माना जाता है। जहां कई महापुरुषों ने जन्म लिया और हमारी पवित्र मिट्टी में तब्दील हो गए उन्ही में से एक भगवान परशुराम भी थे। जो भगवान विष्णु के छठवें अवतार थे। भगवान परशुराम जी का जन्म त्रेता युग में रामायण काल के दौरान माना जाता है। वे एक ब्राह्मण ऋषि के रूप में पैदा हुए थे। उनके पिता का नाम जगदग्नि एवं माता का नाम रेणुका था। उनका बचपन का नाम राम था।
श्री अग्रवाल ने कहा कि भगवान शिवजी द्वारा परशु नामक शस्त्र प्रदान किया गया था। जिसके कारण उनका नाम परशु और राम से परशुराम पड़ा। उन्होंने आवाहन करते हुए कहा कि इस पवित्र दिन के अवसर पर भगवान परशुराम जी के विचारों व सिद्धांतों की पालना करें और हमेशा उनके बताए हुए नियमों का पालन करने का वचन लें।
कहा कि भगवान परशुराम के सिद्धांतों पर चलने से निश्चित रूप से हमारे दैनिक जीवन में बदलाव होगा। हमें भगवान परशुराम जी के नियमों व सिद्धांतों को ग्रहण करना शुरुआत में भले ही कठिन लगे लेकिन वे हमारे लिए फायदेमंद ही सिद्ध होंगे।
इस मौके पर मेयर अनिता ममगाई, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, महासभा के अध्यक्ष राकेश शर्मा, महासचिव सतीश दूबे, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, सरोज डिमरी, संजय शास्त्री, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, पार्षद शिव कुमार गौतम, अनिता रैना, मनीष मिश्रा, प्रमोद शर्मा, प्यारे लाल जुगरान, राजेन्द्र पांडे, अभिषेक शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष शम्भू पासवान, भास्कर बिजल्वाल, प्रमोद शर्मा, श्याम बिहारी मौर्य आदि महासभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed