उत्तराखंड

बैकलॉग के पदों पर भर्ती को विशेष अभियान चलाये जाने के दिए निर्देश 

देहरादून। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्याधीन सेवाओं में आरक्षित पदों के सापेक्ष बैकलॉग के पदों पर भर्ती हेतु विशेष अभियान चलाये जाने के सम्बन्ध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्याधीन सेवा में लोक सेवा आयोग की परिधि के अन्तर्गत तथा लोक सेवा आयोग की परिधि के बाहर के विभिन्न विभागों के अन्तर्गत सीधी भर्ती के आरक्षित पद के सापेक्ष बैकलॉग के पदों को विशेष भर्ती अभियान द्वारा भरे जाने का निर्णय लिया गया है।
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, मंडलायुक्त, विभागाध्यक्ष एवं  कार्यालयाध्यक्ष अपने नियंत्रणाधीन विभागों एवं सेवा संवर्ग के अन्तर्गत आरक्षित वर्ग के रिक्त रह गये पदों के बैकलॉग को विशेष भर्ती अभियान के माध्यम से भरे जाने हेतु अधियाचन सम्बन्धित आयोग अथवा चयन बोर्ड को प्रेषित कराना सुनिश्चित करें।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *