साहित्य

“बहत्तर धड़कनें-तिहत्तर अरमान” को कृष्ण प्रताप कथा सम्मान

समकालीन कहानी का चर्चित और विशिष्ट कृष्ण प्रताप कथा सम्मान-2019 समकालीन कहानी की ख्यातिलब्ध कथाकार आकांक्षा पारे काशिव को देने की घोषणा कर दी गई है। यह सम्मान उनके कहानी संग्रह ”बहत्तर धड़कनेंतिहत्तर अरमान” के लिए दिया जाएगा। यह चर्चित कहानी संग्रह वर्ष 2017 में सामयिक प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किया गया था।

इस विशिष्ट कथा सम्मान के निर्णायक वरिष्ठ कथाकार ममता कालिया, वरिष्ठ कथाकार विभूति नारायण राय, वरिष्ठ कवि दिनेश कुमार शुक्ल और भारत भारद्वाज हैं। सम्मान निर्णय की प्रशस्ति में कहा गया है कि कहानी की भाषा का नया तेवर स्त्री विमर्श का मानवीय विमर्श और अपने चरित्रों की गहरी समझ एक नई रचनाशीलता के साथ पाठक के सामने रखती हैं। इसके पूर्व इस विशिष्ट कथा सम्मान से वंदना राग, मनीषा कुलश्रेष्ठ, गीतांजली, उर्मिला शिरीष, राकेश मिश्र, किरन सिंह को सम्मानित किया जा चुका है।
इस विशिष्ट सम्मान का संयोजन केदार स्मृति शोध संस्थान, बांदा द्वारा किया जाता हैं। इस विशिष्ट सम्मान के आयोजक श्रीरामानन्द सरस्वती पुस्तकालय, जोकहरा, आजमगढ़ है। कृष्ण प्रताप कथा सम्मान-2019 आगामी दिनों जोकहरा, आजमगढ़ में एक भव्य आयोजन में प्रदान किया जायेगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *