उत्तराखंड

प्रदेश में बुधवार को मिले नौ संक्रमित, कोरोना संक्रमित की संख्या हुई 120

देहरादून। प्रदेश में प्रवासियों के आगमन से कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को उत्तराखंड में नौ कोरोना संक्रमित मामले सामने आए। जिसके बाद अब राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 120 हो गई है। वहीं इनमें से 53 मरीज ठीक हो चुके हैं।
बुधवार को अल्मोड़ा, उत्तरकाशी और हरिद्वार में एक, नैनीताल में दो, ऊधमसिंह नगर में चार संक्रमित मामले सामने आए हैं। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है। रुड़की में मोहनपुरा कालोनी निवासी संक्रमित युवक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। दून अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। साथ ही मोहनपुरा कालोनी को भी सील करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उत्तरकाशी में मिला कोरोना संक्रमित मरीज विगत 16 मई को दिल्ली से तीन लोगों के साथ आया था। तीनों में बुखार के लक्षण होने के बाद जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया था। इनमें एक 38 साल के व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि बाकी दो लोगों में से एक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। उत्तराखंड में मंगलवार को संक्रमित मरीजों का आकड़ा सौ के पार हो गया था। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने से उत्तराखंड में हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *