उत्तराखंड

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2402 पहुंची, 848 एक्टिव केस

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को प्रदेश में 58 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 2400 के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, हरिद्वार में 17, उधम सिंह नगर में 15, पौड़ी में 10, अल्मोड़ा में 11, देहरादून में दो, टिहरी में एक और नैनीताल में दो संक्रमित मरीज मिले हैं। इसे मिलाकर अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 2402 पहुंच गई है। वहीं, प्रदेश में अब तक 1511 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जबकि अभी भी 848 एक्टिव केस हैं। जबकि अब तक 27 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है ।
 प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च को मिला था। 22 जून को कोरोना काल के 100 दिन पूरे हो गए हैं। इस अंतराल में संक्रमित मामलों को लेकर कई उतार चढ़ाव आए। शुरूआत में जहां प्रदेश में सैंपल जांच की सुविधा न होने के बावजूद पहले सप्ताह में तीन संक्रमित मामले सामने आए थे। वहीं, सौ दिनों में संक्रमितों का आंकड़ा 2400 पार हो गया है। जबकि प्रदेश में 50 हजार कोरोना सैंपलों की जांच हुई है। प्रदेश में लॉकडाउन-4 के बाद से संक्रमित मामलों में तेजी आई है। जहां 18 मई से पहले 91 संक्रमित मामले थे। वहीं अब संक्रमितों की संख्या 2402 पहुंच गई है। इसी बीच संक्रमित मरीजों के ठीक होने की रफ्तार भी बढ़ी है। अब तक 1511 मरीज ठीक हो चुके हैं और 27 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हुई है। वर्तमान में 848 सक्रिय मामले में है। प्रदेश में सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण की दर 4.77 प्रतिशत और रिकवरी दर 63 प्रतिशत है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *