देहरादून। हरिद्वार के रुड़की स्थित नारसन क्षेत्र में झबरेड़ा रोड पर गंगोत्री पेपर मिल में आग लगने से करोड़ों का माल स्वाहा हो गया। आग पर लगभग 6-7 घंटे बाद मुश्किल से काबू पाया जा सका ।

गोदाम में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही रुड़की से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि काबू पाया नहीं जा सका। इस पर जिले से करीब नौ दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई, जिसके बाद करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

घटना की सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। मंगलौर सीओ विवेक कुमार ने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *