उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में दीवार गिरने के कारण पिता सहित दो बच्चों की दर्दनाक मौत

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ चेंसर में एक मकान की छत बगल के मकान में भरभराकर गिर गयी, जिसके कारण पिता सहित दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक महिला घायल हो गई। यह हादसा बगल के मकान की दीवार के छत में गिरने के कारण हुई।  यह घटना शुक्रवार सुबह 3:00 बजे की बताई जाती है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के तीन बजे के करीब खुशाल नाथ गोस्वामी (27) की घर की छत पर बगल के ही दूसरे मकान की दीवार गिरने से एकाएक छत ढह गई। इससे अंदर सो रहे उनकी पत्नी निधि (26) पुत्र धनंजय नाथ (6) और पुत्री निकिता (4) मलबे में दब गए। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और 108 की टीम ने मलबे में दबे चारों लोगों को  किसी तरह बाहर निकाला। इस दौरान एक बच्चे की मौत हो चुकी थी।
जबकि खुशाल नाथ गोस्वामी  और एक बच्चे को गंभीर अवस्था में 108 कर्मी  जिला अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में महिला को मामूली चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला को घर भेज दिया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *