उत्तराखंड

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में युवक का शव बरामद

नैनीताल। नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में एक युवक का शव मिला है जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। युवक को गोली लगी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक राजस्थान का रहने वाला है और उसका नाम सौरभ पांडे है। शव के समीप से पुलिस ने तमंचा और एक खोखा बरामद किया है। सूचना मिलने पर एसएसपी पंकज भट्ट समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह  गोपाला सदन में विजिलेंस विभाग देहरादून में सेवारत अनिल पांडे के घर के बाहर लोगों ने युवक के शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कोतवाल प्रीतम सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
युवक यहां कैसे पहुंचा पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। जिस मकान के पास शव पड़ा मिला वहां विजिलेंस अधिकारी अनिल पांडे का परिवार रहता है। हालांकि आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनाई देने की बात से इंकार किया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *