उत्तराखंड

धर्मशालाओं को विद्युत के तीन माह के फिक्सड चार्ज से छूट देने की घोषणा

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने धर्मशालाओं को विद्युत के तीन माह के फिक्सड चार्ज से छूट देने की घोषणा की है। पूर्व में होटल, रैस्टोरेंट, ढाबा आदि को अप्रैल से जून तीन महीने के बिजली के फिक्सड चार्ज से छूट दी गई थी। धर्मशालाएं सम्मिलित नहीं थीं। आज मुख्यमंत्री ने धर्मशालाओ के फिक्सड चार्ज को भी माफ किए जाने की घोषणा करते हुए उन्हें बङी राहत दी है। इसके भार का वहन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *