देहरादून। उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी देहरादून में सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना हुई है। मुख्यमंत्री कार्यालय में आग लगने की घटना के कारण अफरा-तफरी मच गई, जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सचिवालय सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू लिया।मुख्यमंत्री कार्यालय में आग लगने की घटना के दौरान यहां कई कर्मचारी अधिकारी मौजूद थे। हालांकि किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।
सचिवालय कार्यालय में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन व अन्य अफसर कर्मचारी भी मौजूद थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए घटना के कारणों व अग्निशमन उपकरणों की एक्सपायरी डेट जांच के लिए कहा गया है। मुख्य सचिव ने जल्द से जल्द घटना के कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए हैं।
Tagged:#Secretariat uttarakhand #chief minister office uttarakhand #fire#देहरादून #मुख्यमंत्री कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना