-
राष्ट्रीय मृत्यु दर वर्तमान में 1.10 प्रतिशत पर
-
लगातार दो दिनों तक दैनिक नए मामले 3 लाख से कम
-
पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 1,63,232 की कमी
-
भारत का कुल टीकाकरण कवरेज 18.44 करोड़ से अधिक
-
अभी तक 18-44 वर्ष के आयु समूह के 66 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके लगाये गए
नई दिल्ली। भारत ने पहली बार एक दिन में 4 लाख से अधिक कोविड रोगियों की दैनिक रिकवरी दर्ज कराई है। पिछले 24 घंटों में 4,22,436 रिकवरी दर्ज की गई।
पिछले 14 दिनों में 3,55,944 मामलों की औसत दैनिक रिकवरी दर्ज की गई है। नीचे दिया ग्राफ पिछले 14 दिनों में दैनिक रिकवरी को चित्रित करता है। पिछले 24 घंटों में 2,63,533 नए मामले दर्ज किए गए। भारत में दर्ज किए गए दैनिक नए मामले अब लगातार दूसरे दिन तीन लाख से कम हैं। पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 1,63,232 मामलों की शुद्ध गिरावट दर्ज की गई है। 13 मार्च 2021 से भारत के दैनिक नए मामलों की ट्रैजेक्टरी तथा रिकवर हो चुके मामलों को नीचे दर्शाया गया है।
भारत की कुल रिकवरी आज 2,15,96,512 तक पहुंच चुकी है। राष्ट्रीय रिकवरी दर और बढ़कर 85.60 प्रतिशत तक पहुंच गई है। नई रिकवरी के 75.77 प्रतिशत में दस राज्यों की भागीदारी है।
दूसरी तरफ, भारत के कुल सक्रिय मामले आज गिरकर 33,53,765 तक आ गए हैं। अब यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 13.29 प्रतिशत है। भारत के कुल सक्रिय मामलों के 69.01 प्रतिशत में कुल 8 राज्यों की भागीदारी है।
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत देश में लगाये गए कोविड-19 टीकों की कुल संख्या आज लगभग 18.44 करोड़ तक पहुंच चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार,26,87,638 सत्रों के जरिये कुल मिला कर 18,44,53,149 टीके लगाये जा चुके हैं। इनमें 96,59,441 एचसीडब्ल्यू शामिल हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है जबकि 66,52,389 एचसीडब्ल्यू ने दूसरी खुराक प्राप्त की है,1,45,00,303 एफएल्डब्ल्यू (पहली खुराक)82,17,075 एफएल्डब्ल्यू (दूसरी खुराक)18-44 आयु समूह 59,39,290 लाभार्थियों ने पहली खुराक,45 से 60 वर्ष की आयु के बीच के 5,76,64,616 लाभार्थियों ने पहली खुराक तथा 92,43,104 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक प्राप्त की है। 60 वर्ष से अधिक आयु के5,46,64,577 लाभार्थियों ने पहली खुराक तथा 1,79,12,354 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक प्राप्त की है।
एचसीडब्ल्यू |
पहली खुराक |
96,59,441 |
दूसरी खुराक |
66,52,389 |
|
एफएल्डब्ल्यू |
पहली खुराक |
1,45,00,303 |
दूसरी खुराक |
82,17,075 |
|
18-45 आयु समूह |
पहली खुराक |
59,39,290 |
45 से 60 वर्ष के बीच का आयु समूह |
पहली खुराक |
5,76,64,616 |
दूसरी खुराक |
92,43,104 |
|
60 वर्ष से अधिक |
पहली खुराक |
5,46,64,577 |
दूसरी खुराक |
1,79,12,354 |
|
कुल |
18,44,53,149 |