देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा वर्तमान में पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से सांसद तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। बुधवार की सुबह विधानमंडल की बैठक में तीरथ सिंह के नाम पर मुहर लगाई गई है। बुधवार को देहरादून में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में तीरथ सिंह रावत को सर्वसम्मति से विधानमंडल दल का नेता चुना गया। श्री रावत आज शाम चार बजे राजभवन में शपथ लेंगे। उनके साथ पांच से छह मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। सीएम पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद तीरथ सिंह रावत ने कहा मैं पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया। एकमात्र पार्टी कार्यकर्ता, जो एक छोटे से गांव से आता है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यहां तक पहुंचूंगा। हम लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने और पिछले चार सालों में किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *