उत्तराखंड

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट 25 मई से हो सकता है चालू

देहरादून। लॉकडाउन के चौथे चरण में सरकार देश् भर में आवागमन की सुविधाओं में ढील दे रही है। सड़क के बाद अब आसमान में उड़ान भरने की रोक हटने जा रही है। नागरिक उड्डयन मंत्री ने डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए हरी झंडी दिखा दी है। 25 मई से देश भर में घरेलू उड़ानों के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर भी सैनिटाइजेशन, क्राउड कंट्रोल, सोशल डिस्टेंसिंग की ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट के निदेशक डीके गौतम का कहना है कि उत्तराखंड घरेलू उड़ान के लिए पूरी तरह से तैयार है और कोरोना संक्रमण से बचने के लिए एयरपोर्ट पर सभी गाइडलाइन्स का पालन किया जा रहा है। गौतम बताते हैं कि नई परिस्थितियों से निपटने के लिए सीआईएसएफ के जवानों और एयरपोर्ट कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरु की जा सकें। इस बार फ्लाइट में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा। यात्रा के दौरान कॉंटेक्टलेस जर्नी का उद्देश्य लेकर यात्रा की जाएगी ताकि कोई भी पैसेंजर फेस टू फेस न हो सके और कोराना संक्रमण को रोका जा सके। उत्तराखंड का जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर्यटन प्रदेश के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण है। यहां से हैदराबाद, बेंगलुरु, मुंबई, अहमदाबाद, जेएंडके, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, दिल्ली, पिथौरागढ़, पंतनगर के लिए एयर कनेक्टिविटी उपलब्ध है। उत्तराखंड में साल भर एजुकेशन, धार्मिक यात्रा और योग आध्यात्म जैसे उद्देश्यों के साथ बड़ी संख्या में देश विदेश से पर्यटक आते हैं। चार धाम यात्रा सहित हेमकुंड साहिब की यात्रा और एडवेंचर टूरिज्म के लिए भी विश्व भर का पर्यटक उत्तराखंड का रूप करता है। ऐसे में देहरादून का जौली ग्रांट एयरपोर्ट इन सभी पर्यटकों के लिए एयर कनेक्टिविटी का सबसे महत्वपूर्ण साधन है।
डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने देहरादून सहित देशभर की घरेलू उड़ानों का प्रोविजनल शेड्यूल जारी कर दिया है। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली और पंतनगर की उड़ानें 25 मई से शुरू हो सकती हैं। डीजीसीए की वेबसाइट पर जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक अलायंस एयर की दिल्ली और पंतनगर की फ्लाइट 25 मई से 30 जून के बीच रोजाना चलाने की योजना है। साथ ही इंडिगो की दून से दिल्ली की फ्लाइट भी रोजाना चल सकती है।
वहीं स्पाइस जेट की देहरादून से दिल्ली की उड़ान भी 25 मई से ही शुरू हो सकती है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *