खेल-कूद

छठीं बार सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुने गए लियोनेल मेसी

मिलान (हि.स.)। स्पेन के अग्रणी फुटबॉल क्लब एफसी बार्सिलोना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी को बेस्ट फीफा फुटबाल अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया है। मेसी ने छठी बार यह पुरस्कार जीता है। इससे पहले उन्होंने  2009, 2010, 2011, 2012 और 2015 में यह पुरस्कार जीता था।

मेसी ने पिछले सीजन अपनी टीम के साथ स्पेनिश लीग (ला-लीगा) का खिताब जीता था और यूरोपीय चैम्पियंस लीग में सेमीफाइनल तक का सफर भी तय किया था। उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो और वर्जिल वेन डाइक को पछाड़कर छठी बार यह खिताब अपने नाम किया।

सोमवार देर रात हुए एक समारोह में सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार अमेरिका की मेगन रेपिनो को मिला। रेपिनो  के नेतृत्व में अमेरिका ने जुलाई में महिला विश्व कप का खिताब जीता था।  उन्होंने प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा कुल छह गोल दागे थे जिसके कारण उन्हें गोल्डन बूट और गोल्डन बॉल भी दिया गया था।

वहीं, इंग्लिश क्लब लिवरपूल के कोच जुर्गन क्लॉप को पुरुषों का सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया जबकि महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार अमेरिका की राष्ट्रीय टीम की कोच जिल एलिस को मिला।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *