देहरादून। राज्य में आज कोरोना संक्रमण के चार नए मामले सामने आए हैं। इसमें दो मामले देहरादून, एक उत्तरकाशी और एक नैनीताल में सामने आया है।  इसके बाद अब राज्य में संक्रमित मरीजों का आकाड़ा 96 हो गया है। जानकारी के मुताबिक देहरादून के बसंत विहार निवासी महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह कुछ दिन पहले ही अपने पति के साथ महाराष्ट्र से लौटी है। 15 मई को बेटे ने बसंत विहार थाना पहुंचकर उनके पहुंचने की सूचना दी थी। जिसके बाद दोनों पति पत्नी का सैंपल लिया गया। जांच में महिला का सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। परिवार मूल रूप से उत्तरकाशी का रहने वाला है। देहरादून में आज कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला के साथ अन्य आठ लोग भी उत्तरकाशी पहुंचे हैं। जिन्हें 14 मई से अब तक पंचायत में क्वारंटीन किया गया था। अब इन लोगों को जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। सभी के सैंपल जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेजे गए हैं। अभी इनमें से किसी में भी कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं हैं।

वहीं, देहरादून में ही 35 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। यह युवक मुंबई से देहरादून आया था। नैनीताल में मिला कोरोना संक्रमित 20 वर्षीय युवक हाल ही में दिल्ली से लौटाा था। जबकि उत्तरकाशी में मिला 23 वर्षीय युवक गुरुग्राम हरियाणा से उत्तराखंड आया था।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *