देहरादून। थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत झोलचैकी के बाहर जंगल में पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ मिला। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भर शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में रखा गया है। मृतक की पहचान अकाश पुत्र मनोज कुमार निवासी ग्राम-झोलचैकी, थाना प्रेमनगर उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। 28 दिसंबर को किसी बात को लेकर आकाश का अपने परिजनों से विवाद हो गया था। परिजनों द्वारा डांटने पर वह घर से चला गया था, जिसके संबंध में परिजनों द्वारा थाना प्रेमनगर में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *