30 Jun 2025, Mon

गैरसैंण क्षेत्र के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ईसीजी मशीन की दरकार

गैरसैंण। उत्तराखंड की अस्थाई गैरसैंण में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एक और ऑक्सी जनरेशन सिलेंडर प्लांट मिल गया है। इस जनरेशन प्लांट की एक साथ 15 मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की क्षमता है।  राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी की सहयोग से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया के सदस्य सतीश लखेडा की मौजूदगी में गैरसैण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एक ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट भेंट किया गया। इससे पूर्व पांच कंसंट्रेटर भी इस सामुदायिक केंद्र को भेंट किए गए थे। ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की एक साथ 15 मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की क्षमता है। अस्पताल प्रशासन ने क्षेत्र के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ईसीजी मशीन की जरूरत बताई ताकि दुर्गम क्षेत्र के मरीजों को गैरसैण तक आने का कष्ट न करना पड़े।

इस अवसर पर सतीश लखेडा ने कहा कि राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के सहयोग से ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का सहयोग प्राप्त हुआ है और उन्हीं की सांसद निधि से 4 ईसीजी मशीनों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। दुर्गम क्षेत्रों के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की बहुत आवश्यकता है ताकि स्थानीय निवासियों को सामान्य सी बीमारी के लिए बाहर न जाना पड़े।

कार्यक्रम में भाजपा नेता रामचंद्र गौड़, नगर मंडल अध्यक्ष मंगल नारायण, ब्लॉक प्रमुख गैरसैण शशि देवी, जिला मंत्री डॉक्टर अवतार सिंह नेगी, डॉ अर्जुन सिंह रावत,  दिनेश गौड़, चीफ फार्मेसिस्ट रघुबीर सिंह पंवार, भाजयुमो महामंत्री संजय रावत, खिलाफ सिंह गुसाई, डॉ राहुल दीप, वीरेंद्र टम्टा, दिनेश पुरोहित, पार्षद राजेंद्र शाह, बृजमोहन राज,  पुष्पा देवी, दयाल सिंह, त्रिलोक सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *