हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के निर्देशन में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत एक नया आविष्कार किया गया है। आविष्कार यह है कि विश्वविद्यालय में पुरानी वेस्ट मैटिरियल के द्वारा पैंडल आपरेटेड हैण्ड सेनेटाइजर डिस्टेंशिंग मशीन का युवा वैज्ञानिकों द्वारा निर्माण किया गया है। इस मशीन को पैर के माध्यम से खुद को सेनेटाइजर किया जा सकता है। कुलपति कार्यालय में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रूपकिशोर शास्त्री ने इस मशीन का पैर से दबाकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अभियात्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के युवा वैज्ञानिकों द्वारा इस मशीन का आविष्कार किया गया है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा विश्वविद्यालय के सभी विभागों में इस मशीन को लगाया जाएगा। इस तरह से कोरोना महामारी से सुरक्षित रहने के लिए अध्यापक और विद्यार्थी खुद को सेनेटाइज कर सकेंगे। अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो0 पंकज मदान ने जानकारी देते हुए कहा कि मैकेनिकल विभाग के इंचार्ज संजीब लाम्बा और उनकी टीम के द्वारा पैंडल आपरेटेड हैण्ड सेनेटाइजर डिस्टेंशिंग मशीन का आविष्कार किया गया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरूआत देश में की है। इस दिशा में विश्वविद्यालय ने प्रथम पहल करके इस मशीन का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में इस मशीन को लगाने से डिस्टेंश का पूरा पालन हो सकेगा। बाहर से आने वाले छात्रों को कोरोना जैसी महामारी से सुरक्षित रखने में मील का पत्थर साबित होगी। इस मशीन को बनाने में संजीव लाम्बा, विकास देशवाल, अनिरूद्ध यादव, प्रविन्द्र कुमार, महेश, सचिन, रोहित पाल, धीरज, योगेश कुमार, ऋषि कुमार प्रजापति, सुनील कुमार आदि लोगों का विशेष योगदान रहा है।
भाजपा सरकार सभी गरीबों की मदद करने को पूर्णतः संकल्पितः विकास तिवारी
हरिद्वार। केंद्र की मोदी सरकार-2 के सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने पर हरिद्वार जिला भाजपा द्वारा मलिन बस्तियों में जाकर वह रह रहे परिवारों को सूखा राशन वितरित कर शांति पूर्ण तरीके से मनाया। भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी के नेतृत्व में चंडीघाट स्थित मलिन बस्ती में कई परिवारों को सूखा राशन वितरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि आज मोदी सरकार का द्वितीय कार्यकाल का 1 वर्ष सफलता के साथ पूर्ण हो चुका है। इस कार्यकाल में जहां धारा कश्मीर में धारा 370 हटाना,अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण प्रशस्त करना,तीन तलाक जैसे कानून को दोनों सदनों से पास कराना जैसे महत्वपूर्ण कार्य मोदी सरकार ने किए हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया इस वैश्विक महामारी के इस विपत्ति काल में सभी कार्यकर्ता अंतिम छोर पर बैठे हुए उस व्यक्ति की मदद करें जो संसाधनों के अभाव में जीवन यापन कर रहा है। आज का यह दिन सेवा को समर्पित होना चाहिए और भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी गरीबों की मदद करने को पूर्णतः संकल्पित है।
अच्छी समझ को दीमक की तरह खा जाता है अवसादः डा. शिवकुमार
हरिद्वार। चिंता का विकृत रूप ही अवसाद (डिप्रेशन) है। अवसाद व्यक्ति के सोचने-समझने की शक्ति पर ऐसा प्रहार करता है कि व्यक्ति समाधान से जुडे सभी रास्ते एक के बाद एक स्वतः ही बंद कर लेता है और अन्त मे अज्ञानता की ऐसी अंधेरी कोठरी मे जा बैठता है जहां व्यक्ति के पास अच्छी समझ पहुंचने के प्रयास समाप्त हो जाते है। इसके दुस्परिणाम के कारण ही समाज मे आत्म हत्याएं जैसी घटनाएं बढती जा रही है। गुरूकुल कांगडी विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विशेषज्ञ एवं मनोवैज्ञानिक डाॅ0 शिव कुमार ने स्टेªस मैनेंजमेंट डयूरिंग कोविड-19 विषय पर आयोजित एक अन्तर्राष्ट्रय वेबिनार मे यह बात कही। उन्होने कहाॅ कि समाज मे बढते भौतिक आकर्षण के प्रभाव तथा उनकी प्राप्ति मे विफल होने पर व्यक्ति अवसाद से ग्रसित हो जाता है, जिसके परिणाम स्वरूप व्यक्ति मे अच्छी समझ कम होती जाती है और काल्पनिक समझ हावी हो जाती है। अर्थात यह अवसाद अच्छी समझ को दीमक की तरह खा जाता है। इसके समाधान के लिए उन्होने पारिवारिक एवं सामाजिक जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के सरस्वती पी0जी0 काॅलेज, हाथरस द्वारा 18 मई को एक अन्तर्राष्ट्रय वेबिनार भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की अधिकृत संस्था नेशनल स्पोटर्स प्रमोशन आर्गनाइजेशन तथा फिजिकल एजूकेशन फाउन्डेशन आॅफ इण्डिया के संयुक्त तत्वावधान मे आॅनलाईन आयोजित की थी, में प्रतिभाग करते हुए डाॅ शिव कुमार ने अवसादः समस्या एवं समाधान विषय पर अपनी बात रखी। इस अवसर पर फिजिकल एजूकेशन फाउन्डेशन आॅफ इण्डिया के राष्ट्रीय सचिव डाॅ0 पीयूष जैन, काॅलेज प्रिंसिपल डाॅ0 जगदीश यादव, आयोजन सचिव डाॅ0 स्वतेंन्द्र सिंह, सहित शारीरिक शिक्षा जगत के विझान एवं छात्र उपस्थित रहे।
अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस कर्मचारियों को दी गयी भावभीन विदाई
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय में हेड कांस्टेबल बलवंत सिंह रावत उप निरीक्षक श्याम सिंह की सेवानिवृत्ति के अवसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। हे0कॉ0 बलवन्त सिंह रावत का जन्म 15 मई 1960 को हुआ एवं 10 अक्टूबर 2001 को पुलिस विभाग में कानि0 के पद पर भर्ती हुये। अपनी कड़ी मेहनत एवं परिश्रम के उपरान्त बलवन्त सिंह रावत को 08 फरवरी 2017 को हेड कानि0 के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। बलवन्त सिंह रावत मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी है। यह पुलिस विभाग में आने से पूर्व सेना से भी सेवानिवृत्त हुये है। बलवन्त सिंह रावत के द्वारा पुलिस विभाग में 18 वर्ष 07 माह 21 दिवस की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यो के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है। बलवन्त सिंह रावत भर्ती होने के पश्चात से जनपद हरिद्वार में ही नियुक्त रहे है। वहीं उ0नि0 श्याम सिंह का जन्म 15 मई 1960 को हुआ एवं 01 जनवरी 1979 को पुलिस विभाग में कानि0 के पद पर भर्ती हुये। अपनी कड़ी मेहनत एवं परिश्रम के उपरान्त श्याम सिंह को 14 नवम्बर 2006 को हेड कानि0 एवं 11 फरवरी 2011 को उ0नि0(वि0श्रे0) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। श्याम सिंह मूल रूप से जनपद रूद्रप्रयाग के मूल निवासी है। श्याम सिंह के द्वारा पुलिस विभाग में 41 वर्ष 04 माह 30 दिवस की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यो के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है। उ0नि0 श्याम सिंह जनपद हरिद्वार के साथ ही चमोली, पौड़ी गढ़वाल एवं देहरादून मंे भी नियुक्त रहे है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबूदई कृष्णराज एस द्वारा सेवानिवृत हुए दोनों पुलिस कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह तथा उपहार भेंट कर भाव-भीनी विदाई दी गयी,तथा इस अवसर पर सम्बोधित करते हुये उनके अधिवर्षता ,सेवानिवृत्ति, स्वस्थ एवं समृद्धशाली हो सके। इसके लिए समस्त पुलिस परिवार की ओर से शुभकामनाऐं देते हुए उनके व उनके परिवारजनों के अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारीगणों द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी द्वारा पुलिस विभाग में अपने सेवाकाल के द्वौरान किए गये कार्यो की सराहना की तथा अपेक्षा की गयी कि भविष्य में भी वे अपने आप को पुलिस परिवार का सदस्य समझते रहेंगे।